Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रेन के सामने युवक ने कूदकर दी जान : जौनपुर


जौनपुर। प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के सरैंया गांव के पास जंघई-वाराणसी रेलखंड पर युवक ने गुरुवार की सुबह मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान पंवारा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र कुमार के रूप में हुई। वह दुर्गागंज त्रिमुहानी पर वाहन की कमानी बनाने का काम करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब सवा छह बजे सुरेंद्र कुमार जंघई आउटर सिग्नल के पास टहल रहा था। उसी समय वाराणसी की ओर से जंघई की तरफ मालगाड़ी के आने पर वह पटरी पर लेट गया। उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद मृत युवक के स्वजन को सूचना दी। रोते-बिलखते स्वजन आ गए। जंघई बाजार पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि पूछने पर मृतक के स्वजन आत्महत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सके।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh