Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ऑटोरिक्शा के टक्कर में कोटेदार की मौत

आजमगढ़। मेंहनगर कस्बे में बुधवार को लगे मेले का भ्रमण कर वापस घर लौट रहे कोटेदार को तेज रफ्तार आटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मेंहनगर क्षेत्र के रायपुर काजिम अली ग्राम निवासी 53 वर्षीय सुरेंद्र सिंह उर्फ जुगनू पुत्र स्व. अनुरूप सिंह सरकारी खाद्यान्न दुकान का संचालन करते थे। बुधवार की शाम वह मेंहनगर मेला घूमने गए थे। देर शाम करीब 7.30 बजे वापस घर जाने के लिए वह जिला मुख्यालय की ओर जा रहे आटोरिक्शा पर सवार होने के लिए चालक को रुकने का इशारा किया। चालक की लापरवाही से अनियंत्रित आटोरिक्शा से कोटेदार को टक्कर लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रहे आटोरिक्शा को स्थानीय लोगों ने पीछा कर आहियाई बाजार के समीप पकड़ लिया। वाहन सहित चालक पुलिस हिरासत में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे तथा उनके दो पुत्र बताए गए हैं। हादसे में हुई मौत से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh