Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पोखरे में डूबने से अधेड़ की मौत

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के अमारी गांव में बुधवार की शाम शौच के लिए घर से निकले 56 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूब जाने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अमारी ग्राम निवासी 56 वर्षीय चंद्रबली राम पुत्र स्व. शिवधन बुधवार की शाम शौच के लिए गांव के दक्षिणी सिवान की ओर गए थे। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी पुत्री कंचन ने आसपास लोगों को यह जानकारी दी। पड़ोस के लोग चंद्रबली राम की तलाश में पोखरे की ओर गए और वहां उनकी लाठी पोखरे के किनारे देख लोगों ने उनके पोखरे में डूब जाने की आशंका जताई। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग चंद्रबली की तलाश में पोखरे में उतरे। काफी मशक्कत के बाद उनका शव बरामद हुआ। इस जानकारी के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh