बाबा जैतू दास फिलिंग स्टेशन कनेरी का हुआ उद्घाटन
फूलपुर आजमगढ़ : गुरुवार फूलपुर मार्टिनगंज मार्ग पर फूलपुर कुंवर नदी पुल से लगभग दो किलोमीटर ग्रामसभा कनेरी में बाबा जैतू दास फिलिंग स्टेशन कनेरी का भव्य तरीके से उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।पेट्रोल पंप मालिक अवधेश कुमार यादव ने अपने पिता बरसाती यादव एवं महंत बाबा सुखराम दास द्वारा संयुक्त रुप से फीता कटवा कर बाबा जैतू दास फिलिंग स्टेशन कनेरी का उद्घाटन धूमधाम से करवाया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित थे। नया पेट्रोल पंप खुलने से क्षेत्र की जनता में खुशी की लहर है, क्योंकि क्षेत्र के कनेरी, खोजापुर, अस्पत पुर, भोर मऊ, गन्डी, जाफर पुर जैसे तमाम ग्राम सभाओं के लोगों को यहां से 5 से 7 किलोमीटर डीजल पेट्रोल के लिए जाना पड़ता था। अब इस पेट्रोल पंप के खुल जाने से लोगों की परेशानी कुछ कम हो जाएगी क्योंकि अब उन्हें 5 से 7 किलोमीटर नहीं जाना पड़ेगा।























































Leave a comment