Latest News / ताज़ातरीन खबरें
युवक की विदेश में मौत हो गई सूचना पर परिवार में मचा कोहराम
आजमगढ़ के थाना रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी युवक की विदेश में मौत हो गई सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार दुलारे पुत्र हंसराज उम्र 45 साल सऊदी में रहकर अपने परिवार की आजीविका चलाने का कार्य करते थे। सऊदी दूसरी बार गए हुए थे विगत एक सप्ताह से परिवार का संपर्क नहीं हो पा रहा था। जहां उनकी पुलिस हिरासत के दौरान बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सऊदी में रह रहे आजमगढ़ वासियों ने उनके पासपोर्ट के आधार पर पहचान की। मृतक दुलारे के माता पिता की मौत हो चुकी है। वहीं उनकी पत्नी कुसुम देवी और उनकी तीन पुत्रियां है जिन का रो रो कर बुरा हाल हुआ है।























































Leave a comment