Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए लालगंज /रानी की सराय क्षेत्र के पूर्वांचल पी0 जी0 कॉलेज का जिलाधिकारी राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण : आजमगढ़


आजमगढ़ -- आजमगढ सदर विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। इसके लिए बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने लालगंज एव रानी की सराय क्षेत्र पूर्वांचल पी0जी0 कॉलेज में संभावित स्थल का निरीक्षण किया। इसी के साथ जनसभा स्थल के लिए तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य मंत्री के दौरे को देखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ लालगंज/रानी की सराय क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल पीजी कालेज मैदान का निरीक्षण किया।
इस संबंध में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा अक्टूबर के मध्य रानी की सराय स्थित पूर्वांचल पी जी कालेज के मैदान में होनी है।
स्थान चिन्हित कर कार्यक्रम की समस्त तैय्यारी समय से कराना सुनिश्चित करे जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो को निर्देश दिया की कार्यक्रम आयोजित कराने मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी
इस मौके पर समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।
-------------------------
जनपद मे बिभन्न स्थानो पर महर्षि बाल्मिक जयन्ती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गये
आजमगढ़ 20 अक्टूबर -- शरद पूर्णिमा व महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर सरकार की मंशा के अनुसार जनपद के शहरीय/ग्रामीण क्षेत्रो मे महर्षि बाल्मिक से सम्बन्धित स्थलो/मंदिरो आदि पर दीप प्रज्वलन/दीप दान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत अनवरत 8 ,12 तथा 24 घंटे का बाल्मिक रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा तथा श्री राम व श्री हनुमान तथा रामायण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण स्थलो/मंदिरो का चयन करते हुए वहा सुरुचि पूर्ण के साथ रामायण पाठ/भजन आदि का कार्यक्रम सफलतापूर्वक कोविड 19 गाइडलाइन तथा शोसल डिस्टेन्स का सत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जा रहा है। इसमे स्थानीय जन प्रतिनिधियो की भागेदारी भी सुनिश्चित की जा रही है मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला ने बताया की इसी क्रम मे जनपद मे विभिन्न स्थानो/ धार्मिक स्थलो पर नगर पंचायत मेहनगर, नगर पंचायत बुढनपुर, नगर पंचायत बिलरियागंज ,नगर पंचायत जहानागंज आदि नगर पंचायतो मे रामायण पाठ का आयोजन कर महर्षि बाल्मिक की जयन्ती मनायी गयी। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अशोक चौहान जी द्वारा कराया जा रहा है जिसके मुख्य यजमान के रूप में मंदिर के पुजारी श्री रामाश्रय दास जी के उपस्थिति में रामायण पाठ कराया जाएगा मौके पर समस्त सभासद गण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh