Latest News / ताज़ातरीन खबरें

शटर चाड़कर डेढ़ लाख की चोरी : जौनपुर


जौनपुर। केकरात कोतवाली थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में स्थित ग्राहक सेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर लैपटॉप, सीपीयू मॉनिटर, प्रिंटर मशीन, की बोर्ड माउस, इनवर्टर, बैटरी समेत डेढ़ लाख रुपए का सामान उठा ले गए। कोतवाली थाना क्षेत्र के सरयबीरू मड़ाइयां गांव
निवासी उमेश कुमार यादव की अकबरपुर में स्थित मां गायत्री बालिका इंटर कालेज के पास यूनियन बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र है। रोज शाम को उमेश यादव केन्द्र बंद कर घर चले जाते हैं। बीती रात केन्द्र का शटर चांडकर चोर भीतर घुस गए और केन्द्र का सारा उपकरण उठा ले गए। बुधवार को जब स्कूल का स्टाफ और अन्य दुकानदार पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई पड़ोसी
दुकानदारों ने केन्द्र के संचालक को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh