थाना पवारा पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
जौनपुर : थाना पवारा पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार बतादेकि
अजय साहनी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर के पर्यवेक्षण में थाना पवारा पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.10.2021 को रज्जूपुर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल बजाज प्लेटिना सवार एक व्यक्ति पुलिस को चेकिंग करते हुए देख पीछे मुड़कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पिन्टू बनवासी पुत्र पाले बनवासी नि0 सराय पवाँरा थाना पवाँरा जनपद जौनपुर बताया व मोटर साइकिल के कागजात मांगने पर बताया कि उक्त बजाज प्लेटिना को सोराव जनपद प्रयागराज से चोरी किया है। जिस पर कूट रचित तरीके से फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रयोग किया जा रहा है। गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त पिन्टू बनवासी को मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त–
पिन्टू बनवासी पुत्र पाले बनवासी नि0 सरायपवाँरा जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण-
एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना जिस पर कूट रचित नं0 UP 72 AP 2326
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 107/2021 धारा 411/420/467/468/471 IPC थाना पवाँरा जनपद जौनपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.उ0नि0 शितलू राम थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 वासुदेव प्रसाद थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।
3.का0 आशीष यादव, का0 अभिषेक यादव थाना पवाँरा जनपद जौनपुर।





















































Leave a comment