Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पड़ोसियों ने एक युवक पर किया हमला , हालत नाजुक : जौनपुर

जौनपुर। चंदवक थाना क्षेत्र के सिधौनी गांव में मंगलवार की सुबह मामूली विवाद में पड़ोसियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है । उसका बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है।
चंदवक थाना क्षेत्र के सिधौनी गांव निवासी 28 वर्षीय शशांक सिंह का सोमवार को पड़ोसी अमन सिंह व उसके भाई आदेश सिंह से मेला में विवाद हो गया था। आरोप है कि सुबह शशांक सिंह अपने घर के बाहर बने शौचालय से लौट रहा था, उसी समय दोनों भाइयों ने उसके गले पर चाकू से प्रहार कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। शशांक के शोर मचाने पर परिवार वाले दौड़े तो हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को देकर परिजन उसे सीएचसी डोभी ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दबिश देकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पक्षों के बीच एक सप्ताह पूर्व बांस काटने को लेकर भी विवाद हुआ था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh