वाराणसी से पुरस्कार लेकर लौटे सदस्यों के सम्मान में कल्पतरु भवन में बैठक का किया गया आयोजन : जौनपुर
जौनपुर | अन्तर्राष्ट्रीय सेवा संस्था रोटरी क्लब जौनपुर ने वाराणसी में आयोजित एक समारोह में कई पुरस्कार प्राप्त किए रोटरी क्लब जौनपुर के अध्यक्ष नवीन सिंह व सचिव मनीषचन्द्रा के कुशल निर्देशन में वाराणसी से ढेर सारे पुरस्कार लौटी सम्मानित रोटेरियन्स को सदस्यों ने शुभकामनाएं और बधाइयां दी | इस मौके पर कल्पतरु भवन के सभागार में निवर्तमान अध्यक्ष रो.कृष्ण कुमार मिश्र व निवर्तमान सचिव रो. देवेंद्र सिंह द्वारा बैठक कर पुरस्कृत हुए सभी सदस्यों को बधाइयां दी गई |
विगत दिनों काशी के सारनाथ स्थित बुद्धा थीमपार्क में देर रात तक चले रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के अपार जनसैलाब के साथ भव्य आभार अभिव्यक्ति
(मण्डल स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 2021) कार्यक्रम में रोटरी क्लब जौनपुर के निवर्तमान अध्यक्ष रो.कृष्ण कुमार मिश्र के कार्यकाल वर्ष 2020-21 में रोटरी इन्टरनेशनल द्वारा निर्धारित सामाजिक सेवा के रेखांकित विषयों मातृ-शिशु कल्याण, बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता, जन स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सद्भाव वृद्धि पेयजल एवं स्वच्छता तथा आर्थिक एवं सामुदायिक विकास की गतिविधियों हेतु अनेक अवार्ड एवं सम्मान -पत्र प्राप्त हुए | जिसमें प्रतिष्ठापरक रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानपत्र व मण्डलीय सम्मान पत्र (आर.आई. साईटेशन व गवर्नर्स साईटेशन)विशेष रुप से उल्लेखनीय है। इसके अतिरिक्त रोटरी के स्थाई परियोजना जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु चयनित ग्रामीण अंचल के तालाब का सुन्दरीकरण करने हेतु अग्रणी भूमिका में तत्कालीन सचिव देवेंद्र सिंह के काम की भी मंच से प्रशंसा की गयी, जौनपुर की यात्रा के दौरान सभी रोटेरियन्स को उक्त तालाब के भ्रमण की अनुशंसा भी मण्डलाध्यक्ष द्वारा की गयी, तदोपरान्त वरिष्ठ रो.श्याम बहादुर सिंह जी को व निवर्तमान अध्यक्ष रो.के.के.मिश्र को रोटरी फाऊण्डेशन द्वारा सामाजिक सहायता के कार्यक्रमों को संचालित करने में फाऊंडेशन को विशिष्ट योगदान हेतु रोटरी में अतिविशिष्ट सम्मान के प्रतीक पाँल हैरिस फेलोशिप व पिन मण्डलाध्यक्ष रो. करुणेश कुमार श्रीवास्तव व कंचन श्रीवास्तव द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि तत्कालीन सचिव रो. देवेंद्र सिंह रो.रविकांत,रो.श्याम वर्मा,रो.शशांक सिंह रानू ,रो.अमित पाण्डेय, रो.अजय गुप्ता, रो.शिवांशु श्रीवास्तव,रो.जैकी साहू, रो.विशाल गुप्ता,रो.नवीन सिंह अध्यक्ष,रो.संजय जायसवाल,रो.जैनुल आबदीन, रो.अनिल गुप्ता, रो. प्रभात कुमार शुक्ल, रो.ज्ञान प्रकाश तिवारी, रो.मनीषचन्द्रा सचिव रो.फहीम अहमद,रो.राजीव कुमार साहू रो. विवेक सेठी,रो.जगदीश मौर्य गप्पू रो.मनीष गुप्ता के विशेष योगदान के साथ वरिष्ठ रोटेरियन्स रो.श्याम बहादुर सिंह,रो.डा.कमर अब्बास रो.राकेश श्रीवास्तव, रो.डा.क्षितिज शर्मा,रो.प्रदीप कुमार सिंह,रो. डा. एस.के.सिंह,डा. ए. ए. जाफरी के कुशल मार्गदर्शन तथा अन्य सभी रोटेरियन्स साथियों के किसी न किसी रुप में योगदान के फल स्वरूप ही उक्त उपलब्धियां संभव हो पायी हैं।अन्त में रो. देवेंद्र सिंह द्वारा धन्यवाद के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी।





















































Leave a comment