Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जलजमाव का परिणाम,अचानक धंस गई दुकान की फर्श,बाल-बाल बचे 10 लोग


आज़मगढ़ जिले के लोगों खासकर शहर कर निचले इलाकों में पिछले कई दिनों से हुए जल जमाव का असर अब भी जारी है। सोमवार को शाम को बारिश की फुहारों के बीच एक कंपा देने वाली घटना सामने आई जब शाम 05 बजे के आसपास आरटीओ ऑफिस के थोड़ा आगे स्थित सीताराम की मिठाई की दुकान की फर्श अचानक धंस गई । प्रत्यक्ष दर्शियों कर अनुसार इस अचानक हुई घटना में दुकान के 02 कर्मचारियों समेत 10 अन्य लोग भी अचानक बने गढ्ढे में समा गए। लेकिन भरी शाम हुई इस घटना पर स्थानीय लोगों की तत्परता भारी पड़ी। भनक लगते ही अगल बगल के दुकानदारों ने गढ्ढे में गिरे लोगों को बाहर निकाल लिया। जिनमें से कुछ लोग मामूली घायल बताए गए हैं। घटना के बाद से ही क्षेत्र के दुकानदारों में दहशत व्याप्त है कि पता नही पानी ने यहां पर कितना नुकसान किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh