Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बारिश होने के बाद भी कप्तानगंज ऐतिहासिक मेले में दिखा रौनक पुलिस प्रशासन पुरी तरह रहा मुस्तैद

 महराजगंज आजमगढ़ : बारिश होने के बाद भी कप्तानगंज ऐतिहासिक मेले में दिखा रौनक पुलिस प्रशासन पुरी तरह रहा मुस्तैद बतादेकि,आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज बाजार में आज 18 अक्टूबर दिन सोमवार को ऐतिहासिक मेले का आयोजन रहा । परंतु मौसम ने मेले में कुछ खलल जरूर डाला और झमाझम बारिश होने से दुकानदारों के सामान भीग गए जिससे दुकानदारों में कुछ समय मायूसी जरूर दिखी । परंतु सोमवार शाम बारिश बंद हुई तो कप्तानगंज ऐतिहासिक मेले का रौनक फिर जम गया और मेले में आए लोगों ने सामानों की जमकर खरीदारी किया । वहीं बाजार में लगभग आधे दर्जन के करीब माता दुर्गा के पंडाल लगाए गए थे जहां भक्तों का ताता लगा रहा और माता दुर्गा का लोगों ने दर्शन पूजन किया ‌। मेला के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और कप्तानगंज थाना प्रभारी बिंदु कुमार और महराजगंज थाना प्रभारी नदीम अहमद फरीदी अपने हमराही सिपाहियों के साथ मेले में भ्रमणशील रहे और पूरे मेले परिसर में निगहबानी करते रहे । वहीं मेला समिति की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है बारिश होने के बावजूद भी अपना हौसला बुलंद रखा और पुलिस प्रशासन की मदद से मेले में रौनक बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा और मेले में तमाम कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जहां लोगों की तमाम भीड़ जुटी रही । वहीं मेले में रौनक बढ़ाने के लिए जय मां काली संघ के कार्यकर्ता नित्या शास्त्री अध्यक्ष , प्रदीप कुमार चौरसिया , अर्जुन सोनकर , भीम राजभर , सहित अन्य लोग सुबह से ही मेले की तैयारी और देखरेख में लगे रहे जिसके तहत कप्तानगंज का ऐतिहासिक मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh