Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी जौनपुर व पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व ब्लॉक प्रमुख की मूर्ति का अनावरण


जौनपुर :जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी के द्वारा विकासखंड केराकत के परिसर में स्थापित की गई पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर दीप नारायण सिंह की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद स्मारक स्थल का लोकार्पण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि दीप नारायण सिंह जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी कुशल व निर्भीक राजनेता के साथ दूरदर्शी व्यक्ति थे ,उनके द्वारा विकासखंड केराकत में अनेकों विकास के कार्य कराए गये । इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, सरिता सिंह, स्वतंत्र सिंह, खंड विकास अधिकारी छोटेलाल तिवारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh