गोवंश अवशेष फेके जाने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ ।गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के कोटिला मंगरावां मार्ग पर टेकमलपुर नदी पुल दहाना के पास गोवंश अवशेष फेके जाने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और फेके अवशेषों को कब्जे में लेकर सैंपलिंग के बाद उन्हें गड्ढे में दबवा दिया।
सोमवार सुबह को सूचना मिली को टेक्मलपुर दहाना पुल के किनारे गोवंश के फेके अवशेष पड़े हैं। इस पर एसओ दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और अवशेषों को कब्जे में लेते हुए पशु चिकित्सा अधिकारी मुहम्मदपुर को मौके पर बुलवाकर अवशेषों का परीक्षण कराया। सैंपलिंग के बाद पुलिस ने अवशेषों को गड्ढे में दबवा दिया प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध गोकशी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। पकड़े जाने पर आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।





















































Leave a comment