Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फूलपुर में भरतमिलाप का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास

फूलपुर। नगर में भरतमिलाप का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लंका विजय के बाद भगवान राम के वनवास के चौदह वर्ष पूर्ण होने पर आयोध्या आगमन के लिए भरत, शत्रुघ्न का राम लक्ष्मण चारों भाईयों की भावनात्मक मिलन देख श्रद्धालुओं की आंखे छलक पड़ी और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। शनिवार देर रात से रविवार भोर तक फूलपुर नगर के ऐतिहासिक भरतमिलाप के चलते पूरे कस्बे में भारी भीड़ श्रद्धालुओं वाह श्रोताओं के रूप जमी रही। जहाँ गल्ला मंडी, बस स्टाप, शंकर जी तिराहा, शनीचर बाजार आदि जगहों दुर्गा पूजा पांडालों पर प्रसाद वितरण व लंगर की व्यवस्था की गई थी वहीं बस स्टाप पर भारतीय क्लब द्वारा नृत्य ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति दी तो शंकर जी तिराहा पर भोजपुरी लोक संगीत गायकों ने व शनीचर बाजार में प्रख्यात भोजपुरी गायक रविन्द्र सिंह ज्योति व गायिका पारुल नंदा ने अपने साथी कलाकारों संग प्रस्तुति दी। भरत मिलाप लीला मंचन के दौरान दर्जनों आकर्षक झांकिया बनाई गयी थीं जो कस्बे में राम ,सीता, लखन, भरत, शत्रुध्न, हनुमान के रथों संग भ्रमण किया। जिसमें हनुमान दल अखाड़ा के कार्यकर्ताओं व करतबाजो द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए साथ ही घोड़ों, रथ आदि पर विभिन्न कलाकार रहे तथा मां दुर्गा
किर्तन मंडली ने भक्तिमय गीत संगीत प्रस्तुत किए । झांकियों को देखने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों व आस पास से हजारों लोग कस्बे में पहुंचे थे जिसमें नर, नारी सहित बच्चे भी रहे जिनके खान पान की निःशुल्क व्यवस्था पूजा समितियों द्वारा की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए फूलपुर कोतवाली पुलिस लगी रही। मुख्य मार्ग से आने वाली गाड़ियों का रूट डायवर्जन भी किया गया। भारी गाड़ियों को आवागमन के लिए पूर्णता रोक दिया गया। भरतमिलाप शांतिपूर्वक संम्पन होने से सभी ने राहत की सांस ली साथ ही आम लोगों द्वारा बनाएं गए झांकियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रिंस पांडेय, अजय जायसवाल, प्रेमकुमार पांडेय,अमरनाथ बरनवाल, सुधीर रावत, मनोज, विनोद हलवाई, अभय सिंह लालू ,, विजय गुड्डू , विशाल , सोनू, मोदनवाल, चंचल प्रसाद हलवाई सहित आदि लोग थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh