Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छात्रवृत्ति के लिए अंतिम तिथी 21तक

आजमगढ़ 16 अक्टूबर-- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोती लाल ने अवगत कराया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षिक सत्र 2021-22 हेतु निर्गत समय सारणी के अनुसार दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 21 अक्टूबर है।
उन्होने जनपद के समस्त दशमोत्तर शिक्षण संस्थाओं को अवगत कराया है कि संस्था में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं का छात्रवृत्ति आवेदन कराये तथा छात्र/ छात्राओं द्वारा दिये गये आनलाइन आवेदन पत्रों का मिलान करते हुये अपने स्तर से भी समानान्तर सत्यापित/अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें। यदि योजनान्तर्गत कोई पात्र छात्र/छात्रा संस्था की लापरवाही से आवेदन करने से वंचित होगा अथवा संस्था द्वारा किसी पात्र छात्र-छात्राओ का आवेदन अग्रसारित करने से रह जाता है तो सम्बन्धित संस्था का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये सक्षम स्तर पर कार्यवाही हेतु संस्तुति प्रेषित की जायेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh