कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया घेराव
बुढ़नपुर तहसील परिसर में बनगावा के ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कमलेश निषाद राम सिंह अनुसार विजय कुमार राम प्रकाश गुड्डू मालय चितु मिट्ठू धीरेंद्र मुंशी आधार रजाई मनोज ठाकुर राम अवध मूलचंद लालचंद लालचंद्र बिंदु ममता ज्ञानमती दुर्गावती शशि कला बिंदु वाला रामरति शोभावती सोहर कलावती सुनीता आशा कीर्ति उपमा सहित अनेक महिलाओं पुरुषों ने कोटेदार के खिलाफ अनियमितता का आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार द्वारा घटतौली की जाती है हम सभी को पूरा राशन नहीं दिया जाता है शिकायत करने पर कोटेदार गाली गलौज के साथ साथ मारपीट के लिए उतारू हो जाता है इतना ही नहीं कोटेदार द्वारा राशन अपने दरवाजे पर बिखेर कर गांव के हम गरीब ग्रामीणों को चोरी के आरोप में फसाया भी जा चुका है इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की उन्होंने तत्काल प्रभाव से ग्रामीणों की मांग को देखते हुए नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह को गांव में पहुंचकर मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात की नायब तहसीलदार द्वारा मौके पर कोटेदार से ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया गया और उन्होंने कोटेदार को निर्देशित किया कि राशन कार्ड के यूनिट के हिसाब से सब को राशन वितरित करें अन्यथा किसी भी तरह की अनियमितता पाई गई तो कोटे को सस्पेंड कर दिया जाएगा ग्राम प्रधान हरिओम निषाद ने जांच से असंतुष्ट प्रकट की उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार द्वारा जांच सही तरीके से नहीं की गई और दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं की गई इसलिए हम ग्रामीण इस जांच से असंतुष्ट हैं वही कोटेदार अनिल सिंह द्वारा बताया गया कि एफ आई आर का मामला बेबुनियाद है ग्रामीणों का आरोप पूरी तरह से गलत है मेरे द्वारा राशन में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं बर्ती जाती है पुलिस द्वारा राशन विखेरकर दोनों पक्षों को 151 में पाबंद किया गया था गांव में दो गुट होने के नाते लोग हमें फसा रहे हैं और गलत आरोप लगा रहे हैं नायब तहसीलदार ने बताया कि मामला बेबुनियाद है आपसी रंजिश के चलते ग्राम सभा के लोग आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।





















































Leave a comment