Latest News / ताज़ातरीन खबरें

|दशहरा पर्व पर बाज़ारों मे लौटी रौनक, मूर्ति पूजा एवं शस्त्र पूजा कर लोगों ने मनाया विजयदशमी

महराजगंज आजमगढ़ |दशहरा पर्व पर बाज़ारों मे लौटी रौनक, मूर्ति पूजा एवं शस्त्र पूजा कर लोगों ने मनाया विजयदशमी | अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के बाद महिषासुर पर विजय प्राप्त कर धर्म, नीति और सत्य की स्थापना की थी |तब से इस त्यौहार को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है और इस दशमी को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है| विगत दो वर्षों से व्याप्त माहमारी के चलते त्योहारों के अवसर पर बाज़ारों से रौनक गायब रही |परन्तु इस बार बाज़ारों मे रौनक देखने को मिली | लोगों ने जगह जगह मूर्तियों की स्थापना कर पूजा अर्चना कर असत्य पर सत्य की विजय का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया तो वहीँ सनातनी परम्परा के तहत शस्त्र पूजा कर लोगों ने अधर्म पर धर्म की स्थापना का जश्न मनाया | विजय दशमी पर क़स्बा महराजगंज मे मेले का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया |इसी क्रम मे राम लीला कमेटी द्वारा राम जानकी की भव्य झांकी पूरे नगर मे निकली गई और राम लीला मैदान मे बाकायदा राम-रावण के बीच हुए युद्ध का प्रदर्शन भी किया गया एवं रावण वध कर असत्य एवं अत्याचार पर सत्य और सदाचार की जीत का परचम लहराया गया |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh