विजय दशमी का पर्व दशहरा मनाया गया बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक
फूलपुर । शुक्रवार को तहसील क्षेत्र में विजय दशमी का पर्व दशहरा बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कस्बा सहित कई गांवो में भी विजय दशमी पर मेला लगा। फूलपुर नगर पंचायत के रामलीला मैदान में राम रावण युद्ध देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वही रण के लिए जा रहे रथ पर सवार भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव की झांकी, वानरी सेना के साथ केसरिया झंडा लहराते हुए फूलपुर नगर में निकाली गयी। राम रावण युद्ध काफी रोमांचकारी रहा जिस का आंखों देखा हाल सुनाने के लिए नगर के विभिन्न खंभों पर लाउडस्पीकर लगाया गया था दशहरा मैदान से युद्ध का आंखों देखा हाल पंकज राय, निरंजन मोदनवाल, सुरेश धारिया सुना रहे थे । माता काली का झांकी व खूनी का मेला क्षेत्र में प्रवेश खासा उत्सुकता व रोमांचकारी आकर्षण का केंद्र रहा। राम रावण युद्ध में रावण सहित रावणी सेना का प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान वह उनकी सेना द्वारा संहार कर दिया जाता है। इसी के साथ ही रावण के पुतले का दहन किया गया, रावण वध होते ही जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।फूलपुर नगर के रोडवेज, शंकर तिराहा, शनिचर बाजार, मिर्चा मंडी आदि मुहल्लों में प्रभु श्रीराम का विजय रथ यात्रा निकाली गई। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्री राम रथ की आरती जगह जगह लोगो द्वारा उतारी गयी। आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस पांडेय, सोनू, विशाल, अजय जायसवाल, विशाल पांडेय, विजय शर्मा, सुजल जायसवाल, किशन यादव, रितेश रावत, विश्वनाथ, छंगूर बरनवाल, अमर सिंह, अनुराग पांडे, अंश सोनी, नरेश प्रजापति , जोगिंद्र, मनोज मोदनवाल, आलोक जायसवाल, आनंद जायसवाल, दीपक राय, वीरेंद्र, आशीष पांडेय सहित आदि लोग थे। वही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार, कोतवाल धर्मेन्द्र कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पूरे नगर में भ्रमण करते रहे।





















































Leave a comment