Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी द्वारा मां दुर्गा व शस्त्रों का पूजन : राजसमंद


राजसमंद। मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा आज तेरापंथ सभा भवन कांकरोली में मां दुर्गा व शस्त्रों की पूजा का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें 60 से अधिक बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विनीता जी पालीवाल थी। सानिध्य मातृशक्ति की विभाग संयोजिका रेखा जी वर्मा व जिला संयोजिका मधु जी चोरड़िया का था। नगर संयोजिका मीना जी चोरड़िया ने बताया कि अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन करने के पश्चात रीटा जी पालीवाल द्वारा आचार पद्धति व दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। महिला अबला नहीं सबला है विषय पर विनीता जी व रेखा जी ने अपने भाव रखें। गीता जी मंडोवरा द्वारा भजन की प्रस्तुति की गई साथ ही मोनिका जी महात्मा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। अंत में शस्त्र पूजन दुर्गा मां की आरती व जय घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संयोजन दुर्गा वाहिनी की नगर संयोजिका डिंपल जी सोनी द्वारा किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh