एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं
आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनसुनवाई में एसएसपी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए उन्हें नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जनता का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और मजबूत हो सके।






















































Leave a comment