Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विद्युत के संकट को लेकर ग्रामीण और जेई आमने-सामने

देवरिया।जनपद के लार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मेहरौना में जर्जर बिजली तारों और बार-बार फॉल्ट से ग्रामीण परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में विद्युत संकट से काफी परेशान है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई पर लापरवाही का आरोप लगाया है, वहीं जेई ने ओवरलोडिंग को फॉल्ट की वजह बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि 400 केवी ट्रांसफार्मर से अस्मत मेडिकल स्टोर तक लगे तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। तार रोज टूटकर गिरते हैं। जोड़ने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा। बार-बार फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। 
ग्राम प्रधान महबूब आलम ने बताया कि बड़ी संख्या में बिजली उपभोक्ताओं के खाते लार सब डिवीजन की जगह भाटपार सब डिवीजन में दर्ज हैं। इससे बिल भुगतान और शिकायत निस्तारण में परेशानी होती है। प्रधान ने कहा कि उन्होंने जेई और एसडीओ को पत्र देकर जर्जर तार बदलवाने और खातों को लार सब डिवीजन में ट्रांसफर कराने की मांग की है। समस्या से परेशान ग्रामीण गुलाम मुस्तफा, अब्दुल माबूद, फैज़ आलम, अब्दुल कयूम, कयामुद्दीन, साहिल, नौशाद अहमद, सकलैन, अजय पाल,डी छोटेलाल मद्धेशिया, बाबुद्दीन अहमद, सालिम अहमद और अमान सिद्दीकी ने बताया कि शिकायत कई बार जेई और एसडीओ से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस मामले को लेकर जेई अखिलेश सिंह ने कहा कि मेहरौना में लोग एक केवी का कनेक्शन लेकर 5 से 6 केवी का लोड यूज कर रहे हैं। कई लोग एक से ज्यादा एसी भी चला रहे हैं। ओवरलोडिंग की वजह से ही बार-बार फॉल्ट हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर कई उपभोक्ताओं पर कार्रवाई भी की गई है। 

विद्युत व्यवस्था को लेकर नाराज ग्रामीणों ने  आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द तार नहीं बदले गए तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh