Latest News / ताज़ातरीन खबरें

युवा पत्रकार एवं लेखिका आनंदिता सिंह पाल बनीं आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव

हरिद्वार/नई दिल्ली।आइडियल पत्रकार संगठन महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय इकाई को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से युवा पत्रकार एवं लेखिका आनंदिता सिंह पाल, निवासी हरिद्वार (उत्तराखंड) को महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार संजय कुमार पांडेय के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में तथा केंद्रीय संयुक्त सचिव जमुना चव्हाण, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि दीक्षित एवं विजय वर्मा, राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मण सूर्यवंशी, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव सूर्यकांत कदम तथा प्रमुख/केंद्रीय सचिव चंद्रशेखर मौर्य से विचार-विमर्श के उपरांत की गई है।

संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह नियुक्ति अवैतनिक होगी तथा तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आनंदिता सिंह पाल के संगठन में शामिल होने से महिला प्रकोष्ठ को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा पत्रकार हितों और महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि,आइडियल पत्रकार संगठन के परिवार मे जिम्मेदारी और सेवा का विस्तार निरंतर जारी है, संगठन संपूर्ण भारत वर्ष में तेजी से पत्रकार सुरक्षा को लेकर आंदोलित है, हर एक पत्रकार की हक की सुरक्षा बड़ी चुनौती बन गई जिसे पूरा करने के लिए संगठन का विस्तार जरूरी है,आज तेज तर्रार पत्रकार आनंदिता सिंह पाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh