भ्रष्टाचार के खिलाफ डीएम को ज्ञापन, मऊ डिस्ट्रिक्ट बार ने खोला मोर्चा
मऊ। घोसी।जिले के राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों और विभिन्न कार्यालयों में कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कथित आर्थिक दोहन (अवैध वसूली) के विरोध में आज 'डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मऊ' ने कड़ा रुख अपनाया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश राय और मंत्री सती राम यादव के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी (डीएम) मऊ को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से 8 गंभीर मामलों को उठाया गया है, जिनमें शामिल हैं:
धारा 116: कुर्रा फाट (बंटवारे) बनवाने के नाम पर लेखपालों द्वारा भारी वसूली।
धारा 24: प्रारंभिक सीमांकन और पत्थर नसबी के लिए राजस्व निरीक्षकों (कानूनगो) द्वारा धन उगाही।
धारा 30(2): भौतिक विभाजन की रिपोर्ट लगाने में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक द्वारा आर्थिक दोहन और रिपोर्ट आने के बाद भी न्यायालय में मुकदमा दर्ज न करना।
स्टैंप एक्ट: डीएम न्यायालय में चल रहे मुकदमों में अधीनस्थों द्वारा महीनों से आख्या (रिपोर्ट) रोक कर रखना।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मऊ ने पूरे प्रकरण की समीक्षा करने और उचित कार्रवाई के लिए बार एसोसिएशन से 15 दिन का समय मांगा है।























































Leave a comment