Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लिव-इन से सात फेरों तक महिला थाने में जयमाल

देवरिया।देवरिया जिले में एकदम फिल्मों जैसी एक भावुक कहानी महिला थाना में देखने को मिली, जहां सात साल पुराने रिश्ते को आखिरकार कानूनी पहचान मिल गई। रामपुर कारखाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने साथी के साथ लिव इन रिलेशन में पिछले 7 वर्षों से रह रही थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन शादी न होने के कारण युवती को ससुराल में अपनाने से इनकार कर दिया गया।
टूटी उम्मीदों के साथ युवती महिला थाना पहुंची। यहां थानाध्यक्ष पूनम यादव ने मामले को गंभीरता से लिया और दोनों पक्षों की लगातार काउंसलिंग की। पुलिस ने युवक को रिश्ते और बच्चों की जिम्मेदारी का एहसास कराया। आखिर में बात बनी और दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली।
जब दोनों विवाह प्रमाण पत्र लेकर महिला थाना पहुंचे तो वहां का माहौल भावुक हो उठा। महिला थाने में ही दोनों ने एक-दूसरे को जयमाल पहनाई, मिठाई खिलाई और पुलिसकर्मी इस खास पल के साक्षी बने। बच्चों के चेहरे की मुस्कान ने हर किसी को भावुक कर दिया। देवरिया पुलिस के इस पहल की लोग जमकर तारीफ हो रही हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh