Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी तहसील में तीनों बीआरसी पर जनगणना 2027 का 3 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू,लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई– एसडीएम अशोककुमारसिंह

​घोसी।मऊ।​खंडशिक्षाअधिकारी कार्यालय घोसी (बड़राव), दोहरीघाट तथा अमिला के सभागार में एसडीएम अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
​बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों के उल्लंघन या कार्य में अनिमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
​प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख जानकारी
​अवधि प्रगणकों (Enumerators) और सुपरवाइजर्स का बैचवार प्रशिक्षण 26 अक्टूबर 2026 से 14 नवंबर 2026 तक संचालित होगा।
​समय प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक।
​​कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी, घोसी (बड़राव, गोठा दोहरीघाट,अमिला (जनपद मऊ)
​ट्रेनर्स नामित फील्ड ट्रेनर्स द्वारा सभी कार्मिकों को जनगणना के तय मानकों के अनुसार गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
​ब्लॉकवार नोडल अधिकारी व तैनात लेखपाल:
​प्रशिक्षण को पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निम्नलिखित नोडल अधिकारियों और लेखपालों की तैनाती की गई है
​नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी (घोसी)​तैनात लेखपाल मणीन्द्र कुमार मौर्य,​अमिला ब्लॉक,​नोडलअधिकारी खंडशिक्षा अधिकारी (अमिला)​तैनात लेखपाल धर्मेंद्रराय, गोठा ​दोहरीघाट ब्लॉक,​नोडलअधिकारी खंडशिक्षा अधिकारी (दोहरीघाट),​तैनात लेखपाल गौरव राय रहेंगे।
​एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने सभी कार्मिकों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर जनगणना के कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है। कहा कि जनगणना प्रशिक्षण में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh