Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वर्गीय रूपचंद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि

देवरिया। भटनी स्थानीय विकासखंड के ग्राम मंगराईच के  स्वर्गीय रूपचन्द गुप्ता के असामयिक निधन पर भटनी ब्लॉक के कोटेदारों ने उनके ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन जायसवाल के नेतृत्व में कोटेदारों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान ऑल इंडिया फेयर प्राईस शॉप के ब्लॉक अध्यक्ष लल्लन जायसवाल ने कहा कि दिवंगत कोटेदार का असामयिक निधन कोटेदार परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर हसीना खातून प्रतिनिधि, धनंजय तिवारी,अमरेंद्र यादव, अजय दीक्षित, रामायण गुप्ता, परमानंद प्रसाद, विकास कुमार, प्रमोद तिवारी, अवधेश यादव, चंद्र प्रकाश, धर्मेंद्र गुप्ता, अजय जायसवाल, ओमकार नाथ मिश्रा, सीताराम, धर्मनाथ साहनी आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh