मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 86 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्न
देवरिया।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद देवरिया में राजकीय आईटीआई, देवरिया परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 86 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिसमें 80 हिंदू जोड़ों का विवाह तथा छह मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया।
वैवाहिक कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी देवरिया, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह, तहसीलदार सदर अलका सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदर पवन गुप्ता, माननीय सांसद सलेमपुर के प्रतिनिधि रामप्रकाश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कुशीनगर, जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया, राजन सोनकर जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तथा नायब तहसीलदार देवरिया सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें विवाहित कन्या के खाते में 64 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन पर व्यय किए जाते हैं।























































Leave a comment