Latest News / ताज़ातरीन खबरें
श्रावण पूर्णिमा पर नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भक्ति के साथ किया पूजन
देवरिया।सरयू तट के उत्तरी छोर पर अति प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर जो नगर पालिका परिषद के बरहज क्षेत्र में स्थित है आज श्रावण पूर्णिमा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर श्रद्धा आस्था और विश्वास के साथ भगवान महादेव नीलकंठ का पूजन अर्चन किया सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा ।
भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी ताकि आने जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो भगवान शिव के पूजन का यह क्रम दोपहर तक चलता रहा पूजन के दौरान हर हर महादेव से पुरा मंदिर परिसर गूंज उठा।























































Leave a comment