Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर ऊपर

देवरिया।बरहज,सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर नावों का संचालन बंद कर दिया है, जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विशुनपुर देवार के ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव ने बताया कि शनिवार को पानी स्थिर होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अब कटान ने चिंता बढ़ा दी है। निर्माणाधीन मोहन सेतु के दक्षिणी छोर पर तेजी से कटान हो रहा है, जिससे गांव की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि नदी में विलीन हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि कटान रोधी कार्य के लिए शासन-प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीण मंजूनाथ यादव ने कहा कि सरकार हर साल कटान रोधी कार्य का दावा करती है, लेकिन समय पर काम शुरू नहीं होता। इसी लापरवाही से हर साल सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा जाती है।
ग्रामीण सुभाष यादव, मंटू यादव, शिवानंद चौहान, शिव बदन चौहान और नगीना चौहान का कहना है कि बाढ़ खंड के अधिकारी केवल जलस्तर बढ़ने पर ही मौके पर आते हैं और खानापूर्ति कर चले जाते हैं। बाकी समय कोई सुध नहीं ली जाती है


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh