एसडीएम ने मझवारा गांव में धारा 116के भूमि बटवारा विवाद के निपटारे को लेकर मौके का किया निरीक्षण
घोसी।मऊ। एसडीएम अशोककुमारसिंह ने घोसी तहसील क्षेत्र के मझवारा गांव पहुंच कर राजस्व कर्मचारियों के साथ भूमि बटवारा के मुकदमे के जल्द निस्तारण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति जानी।
एसडीएम ने शनिवार को मझवारा गांव पहुंच कर धारा 116 उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 भानुप्रताप एवं शशिकला के बीच चल रहे भूमि बटवारा विवाद को लेकर स्थलीय निरिक्षण किया ।
विवादित भूमि के निरीक्षण के दौरान एसडीएम अशोककुमारसिंह ने वादी, प्रतिवादी के साथ गांव वालों की बातों को सुनने के साथ अभिलेखों के निरीक्षण करने और मौके पर मौजूद कानूनगो व लेखपाल को पूरी पारदर्शिता के साथ पैमाइश कर जल्द से जल्द आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने वादी एवं प्रतिवादी को निर्देशित किया कि भूमि विवादों के कारण गांवों का माहौल खराब नहीं होना चाहिए और कहा कि नियमों के तहत सभी को उनका जायज हक दिलाया जाएगा। कहा कि आपसी सहमति से निर्णय अच्छा रहता है।
इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ एआरके सुधाकर, हल्का लेखपाल निशांत अंशुल राय आदि के साथ दोनों पक्षों के लोग उपस्थित रहे।






















































Leave a comment