बाढ़ के पानी में डूबने से अधेड़ की मौत
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुढ़ई रसूलपुर के बीच रैन बसेरा के पास शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाढ़ के पानी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कटकर गांव निवासी रामदास (59) के रूप में हुई। मृतक के भतीजे मोहन यादव ने बताया कि रामदास शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से शौच के लिए निकले थे। शौच के बाद पानी छूने के लिए जाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे बाढ़ के पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण क्षेत्र में आवागमन में पहले से ही काफी दिक्कतें हैं।






















































Leave a comment