Latest News / ताज़ातरीन खबरें

चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो घायल।

कपरवार, बरहज क्षेत्र के बेलडांड़ के पास शनिवार को चार पहिया वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार राधेश्याम यादव (75) और सूरज यादव घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार किया।
जानकारी के अनुसार, करजहां गांव निवासी सूरज यादव पुत्र मुन्ना यादव अपने नाना राधेश्याम यादव के साथ बाइक से बरहज जा रहे थे। बेलडांड़ के पास पहुंचने पर बरहज की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में राधेश्याम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर एड कांस्टेबल मंन्सोक कनौजिया मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को पीएचसी बरहज भिजवाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया।
कपरवार चौकी प्रभारी एसआई लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को चौकी पर खड़ा करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh