घोसी में लेखपालसंघअध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
घोसी। मऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर घोसी इकाई के लेखपालों ने तहसील परिसर में अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एंटी करप्शन, विजलेंस पुलिस द्वारा की जा रही गलत कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री आदि को संबोधित ज्ञापन एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार को सौंप कर विरोध जताया।
अध्यक्ष अरविंद पांडेय के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में मांग किया कि अयोध्या में लेखपाल उत्कर्ष दीप के विरुद्ध कार्यवाही नियम विरुद्ध है। सीसीटीवी फुटेजमें रिश्वत मांगे जाने की बात कही नहीं आई है। यही नहीं लेखपालों को टारगेट कर फसाया जा रहा है। इसको लेकर लेखपाल संवर्ग में रोष व्याप्त है।लेखपालों ने चेतावनी दी कि लेखपालों को फर्जी तरीके से फ़साने की कार्यवाही पर रोक नहीं लगी तो लेखपाल आंदोलन को बाध्य होगे। गलत कार्यवाही से लेखपाल के सेवाकाल, परिवार पर गलत प्रभाव पड़ता है। कहा कि लेखपाल गर्मी, बरसात हर मौसम में घर से बाहर निकल कर राजस्व विभाग के अलावा अन्य कार्य करता है। फिर भी झूठी शिकायत पर फर्जी कार्यवाही का शिकार होता रहता है। लेखपाल संवर्ग सही और निष्पक्ष कार्यवाही का स्वागत करता है, परंतु गलत, नियमविरुद्ध कार्यवाही का बराबर विरोध करता रहेगा।
तहसीलदार अनीश सिंह ने मांग पत्र प्राप्त करते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद कुमार पाण्डेय, मतीन खान,मंत्री सौरभ राय, विवेक सिंह, मनीष मिश्रा, भुआल यादव, योगेंद्र यादव, आशीष वर्मा, आशीष यादव, मृगेन्द्र सिंह, योगेश यादव आदि उपस्थित रहे।























































Leave a comment