Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी कोतवाली में थाना समाधान दिवस, 18 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण

घोसी।मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम अशोककुमार सिंह की अध्यक्षता और कोतवाल रवींद्र नाथ राय की उपस्थिति में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
कोतवाली समाधान दिवस में कुल 18 मामले सामने आए। इनमें 13 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 5 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। पुलिस विभाग से संबंधित मामलों में से दो मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
    एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य फरियादियों की समस्याओं का मौके पर समाधान कराना है। राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को स्थलीय जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
   कोतवाल रवींद्रनाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से सुना गया है। जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव था, उनका निस्तारण कराया गया। अन्य शिकायतों में आवश्यक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर एसआई विजय शंकर, सूरज सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविंद पांडेय, सौरभ राय, विवेक सिंह समेत राजस्व, पुलिस और विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh