Latest News / ताज़ातरीन खबरें

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस जनों ने नगर पालिका परिषद में दिया धरना

देवरिया।राहुल गांधी के समर्थन में नगर पालिका परिसर में कांग्रेसजनों ने दिया धरना दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट लगने से आंख में गंभीर चोट लगने वाले साहिल की शिकायत पर FIR दर्ज न किए जाने के विरोध में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए धरने के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी देवरिया के कांग्रेसजनों ने नगर पालिका परिषद परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।
कांग्रेसजनों ने कहा कि छात्र प्रदर्शन के दौरान पेलेट लगने से साहिल की आंख में गंभीर चोट आई। घटना के बाद साहिल और उनकी मां लगातार दिल्ली पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। कांग्रेस ने इसे गंभीर विषय बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं के अनुसार, शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी साहिल और उसकी मां को साथ लेकर पहले कनॉट प्लेस थाने पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल की फाइल DCP कार्यालय भेजी गई है और वहां से जवाब का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद राहुल गांधी साहिल और उसकी मां के साथ DCP कार्यालय पहुंचे। वहां भी FIR दर्ज नहीं होने पर राहुल गांधी DCP कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।
देवरिया में धरने के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की जिम्मेदारी है और किसी भी नागरिक की शिकायत पर कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस ने साहिल की शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
धरने में पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी,उत्तेज मिश्रा, पुरुषोत्तम सिंह,मुकुंद भास्कर मणि, विजय बहादुर सिंह, सुभाष राय,जवाहरलाल बरनवाल, भरत मणि, अब्दुल जब्बार, सुनील कुमार तिवारी, संजीव कुमार मिश्रा, चन्दन वर्मा,शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद, धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय, विजय शंकर मिश्रा, विनोद दुबे, महेंद्र अम्बेडकर, सुनील कुमार द्विवेदी,अकरम अली,विनय मिश्रा, अशोक मालवीय, दीनदयाल शर्मा, जुनैद हुसैन,श्मशाद अली, अफताब,अमीताभ यादव सहित दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए पीड़ित साहिल और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh