कलश यात्रा के साथ साथ मनाई गई संत रविदास जी की 650वी पुण्यतिथि
देवरिया।नगर पंचायत बैतालपुर मे पंचमुखी मंदीर परिसर में भव्य कलश निकाली गई। और साथ ही संत श्री रविदास जी की 650 जयंती भी मनाई गई।जिसमे उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि बी सुर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम में अयोध्या धाम से पधारे संत महात्माओं को कृषि मंत्री के द्वारा अंगणात भेंट किया गया।
अयोध्या धाम से पधारे संत रामानुज ब्रह्मचारी महाराज, महेश दास महाराज, वेदांती महाराज के साथ साथ आदि कई संत कार्यक्रम में शामिल हुए।भव्य कलश यात्रा निकली गई। जिसका ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । कृषि मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रविदास जी अपने पुरे जीवनकाल में भारत भ्रमण किया। उन्होने सबको करुणा, बंधुत्व के साथ साथ समानता का संदेश दिया।आज हम उन्हीं के आदर्शों पे चलकर बिना भेदभाव सशक्त और समृद्धि समाज का निर्माण कर सकते है। साथ ही कहा कि संत रविदास जी महाराज सामाजिक सरमसता की जन जन तक पहुँचाने हेतु यह यात्रा समाज में एकता और भाईचारे तथा समानता के मूल्यों को अधिक सदृढ़ करने का प्रेरणादाई माध्यम है।
कार्यक्रम में भाजपा के उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय के साथ साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता और ग्रामीण क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु मौजूद रहे।























































Leave a comment