Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मिठाई की कई दुकानों पर मारा छापा

देवरिया।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में देवरिया जनपद में आगामी रक्षा बंधन त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन कार्यवाही जारी है। आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा के नेतृत्व में जनपद में कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जायसवाल अमूल स्टोर तथा पूजा मिल्क प्रोडक्ट्स पर टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान रख रखाव तथा साफ सफाई से संबंधित कमियां पाई गई जिनके लिए नोटिस जारी किया जा रहा है। पूजा मिल्क प्रोडक्ट्स उसरा में मिलावट के संदेह में दूध का एक तथा पनीर के दो नमूने भरकर जांच हेतु प्रयोग शाला भेजे गए हैं जिनकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। मौके पर पाए गए 120 किलोग्राम जिसका मूल्य लगभग 30000 है को नष्ट करा दिया गया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू पाल, घनश्याम वर्मा, श्रीराम यादव, रामसिंगार यादव तथा प्रेम चंद शामिल रहे। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आगामी त्यौहार को देखते हुए जनपद में अभिसूचना आधारित कार्यवाही जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh