Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 42शिकायतें प्राप्त,2का हुआ निस्तारण।

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में मौसम की खराबी और शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के चलते समाधान दिवस न होने एवं मौसम खराब होने के कारण कम फरियादी उपस्थित रहे।
 इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह के साथ अन्य अधिकारियों ने भी लोगो की समस्याओं को सुनने के साथ जल्द निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित किया।
मुख्यविकास अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी मामले लंबित हैं, उनका मौके पर जाकर निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विभागीय स्तर पर राजस्व विभाग के 22, पुलिस के 14, खंड विकास विभाग के 5 , नगर पंचायत के 1 तथा 
|कुल 42 जनशिकायते प्राप्त हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कड़े शब्दों में कहा कि जमीनी विवादों और पुलिस से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर पैमाइश और जांच करें, ताकि दोबारा विवाद की स्थिति पैदा न हो।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर निर्धारित समय सीमा के अंदर निस्तारण करे। निस्तारण करने के समय अपनी स्पष्ट आख्या भी ये।
इस अवसर पर तहसीलदार अनीश सिंह,कोतवाल रविन्द्र राय, एन टी घोसी,ईओ अनिल कुमार, बीडीओ घोसी, खण्ड शिक्षा अधिकारी घोसी, एसडीओ बिजली आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh