Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊजंक्शन पर वाणिज्यिक टीम द्वाराट्रेन में दो बच्चों को गर्म पानी एवं दूध उपलब्ध कराया गया।

मऊ। घोसी। मऊ जंक्शन पर रेलवे वाणिज्यिक टीम द्वारा ट्रेन नंबर 19489में 9माह के एवं 6माह के दो बच्चों को गर्म पानी एवं दूध उपलब्ध कराया गया।
  मऊ रेलवे स्टेशन पर वाणिज्यिक टीम को कन्ट्रोल की सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 19489 के M1 कोच में बर्थ नंबर 61 पर कटनी से गोरखपुर की यात्रा कर  दम्पति शब्बीर अली के 9 माह के बच्चे के लिये गर्म दूध व गर्म पानी की जरूरत है।
इस पर वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के निर्देश पर सीटीआई आरपी यादव ने टीम के साथ यात्रा कर रहे यात्री शब्बीर अली एवं सुरेंद्र गुप्ता के बच्चे के लिए तुरंत गर्म पानी एवं दूध की व्यवस्था कर ट्रेन के मऊ जंक्शन पर पहुंचने पर सम्बन्धित कोच में पहुंच कर उनको गर्म पानी एवं दूध उपलब्ध कराया गया ,साथ ही बगल की केबिन के दम्पति यात्री  सुरेन्द्र गुप्ता को भी उनके  6 माह के बच्चे के लिये गर्म पानी उपलब्ध कराया गया |
 जिससे यात्रीयों में रेल के प्रति भरोसा बढ़ा और प्रसन्नता बनी | त्वरित यात्री सेवा के लिये यात्रियों ने रेलवे प्रशासन को बहुत बहुत साधुवाद दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh