Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिना कांग्रेस की सरकार बने नहीं होगा इस देश का भला - भैया जी पवार

•कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने संगठन की मजबूती के लिए ली कार्यकर्ताओं की राय
देवरिया।सलेमपुर, आज देश में जो भी चौमुखी विकास हुआ है वह सिर्फ कांग्रेस ने किया है, भाजपा ने इस देश को केवल जाति और धर्म में बांटने का कार्य किया है। बिना कांग्रेस की सरकार बने इस प्रदेश और देश का भला नहीं हो सकता है। उक्त बातें नगर के बीएसनल रोड व लार के बायपास रोड स्थित एक मैरेज़ हाल पर कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक भैया जी पवार ने कहा।उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर इस बार निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान मिलेगा। पीसीसी पर्यवेक्षक पूर्व विधायक अमरेश चन्द पांडेय ने कहा कि आज देश की जनता समझ गई है कि कांग्रेस के हाथ में ही लोकतंत्र सुरक्षित है। पीसीसी पर्यवेक्षक निर्मला पासवान व इंजीनियर शैलेन्द्र यादव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर गांव में बूथ मजबूत करने की बात कही। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचाने की अपील किया। कार्यक्रम को डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, दीनदयाल प्रसाद, भरत मणि त्रिपाठी,वरुण राय,गोविन्द मिश्र, वशिष्ठ मोदनवाल, मार्कण्डेय मिश्र,सत्यप्रकाश मिश्र, नागेंद्र शुक्ला, चंद्रभूषण पांडेय,मनीष रजक,वजीर अहमद,मिर्जा खुर्शीद, हर्षित सिंह,सत्यम पांडेय,हरिहर त्रिपाठी, अब्दुल जब्बार, मोजाहिद लारी,प्रमोद श्रीवास्तव, मनोज सिंह,विजयशंकर मिश्र, अखिलेश मिश्र, परमानन्द प्रसाद,धर्मेन्द्र पांडेय, जुलेखा खातून,शहनवाज जफर, मधु शर्मा,रीता देवी,निर्मला वर्मा,इस्लाम खान,रजनीश प्रसाद,सूफी सलीम,अशोक कुशवाहा, बब्बन कुशवाहा,रूदल बागी आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh