Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, अर्पिता मिश्रा बनीं ओवरऑल विजेता

देवरिया।श्री जवाहर लाल नेहरू रघुनन्दन इण्टर कॉलेज यमुना मठ में आयोजित ड्राइंग आर्ट, पत्र लेखन और निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और लेखन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अर्पिता मिश्रा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया।

कक्षा आठ की ड्राइंग आर्ट प्रतियोगिता में अमृता कुशवाहा प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय और किशन गुप्ता तृतीय रहे। कक्षा नौ की पत्र लेखन प्रतियोगिता में शिवांशु सिंह प्रथम, चांदनी विश्वकर्मा द्वितीय, कृष्णा गुप्ता तृतीय और मोहम्मद इलियास चतुर्थ रहे। निबंध प्रतियोगिता में अनुष्का कुशवाहा प्रथम और दिव्या द्वितीय रहीं।

कक्षा 10 की पत्र लेखन प्रतियोगिता में राजा यादव प्रथम, अर्पिता मिश्रा द्वितीय, गरिमा गुप्ता तृतीय, लक्ष्मी सिंह चतुर्थ, संजना गोंड पांचवें, प्रिंस यादव छठे और अजीत यादव सातवें स्थान पर रहे। कक्षा 11 की पत्र लेखन प्रतियोगिता में ऋतु गुप्ता प्रथम और प्रीति कुशवाहा द्वितीय रहीं। निबंध में ऋतु गुप्ता प्रथम, शिखा कुशवाहा द्वितीय, चांदनी यादव तृतीय और साधना यादव चतुर्थ रहीं।

कक्षा 12 की पत्र लेखन प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम और नीतू यादव द्वितीय रहीं। निबंध प्रतियोगिता में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10 की अन्य प्रतियोगिता में गरिमा गुप्ता प्रथम, प्रिंस यादव द्वितीय, अर्पिता मिश्रा तृतीय और सुप्रिया यादव चतुर्थ रहीं।

विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती हैं। अर्पिता मिश्रा के ओवरऑल विजेता बनने पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh