जीप बाइक में हुई जोरदार टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत, दूसरा घायल
देवरिया। जनपद के मईल थानाक्षेत्र के परसिया अली गांव में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसिया अली निवासी श्याम उम्र 18 वर्ष बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही जीप से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि श्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
इस दुर्घटना में बाइक पर सवार आलोक उम्र 20 वर्ष निवासी नेनुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जैसे ही हादसे की खबर श्याम के घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।
सूचना पर पहुंची मईल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


























































Leave a comment