घोसी नगर में मेडिकल स्टोर में अज्ञात कारणों से आग, लाखों का सामान जलकर नष्ट
घोसी। मऊ। घोसी नगर के पकड़ी मोड़ स्थित एसके मेडिकल स्टोर में रविवार की देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी लाखों रुपए की दवाइयां समेत करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के ऊपर रह रहे मकान मालिक ने धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों को सूचना दी। लोगों में चर्चा रही की हर दुकानदार को दुकान बंद करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए। इस तरह की घटनाएं कम होगी।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदार और लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान में रखी अधिकांश दवाइयां, फ्रीज, इन्वर्टर, सीसीटीवी कैमरा, काउंटर, नकदी, दवाइयों के बिल और जरूरी कागजात जल चुके थे।
घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक संतोष कुमार ने बताया कि आग लगने से उन्हें करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक आग फैलने से बच गई।






















































Leave a comment