Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बिलरियागंज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, थाना से लेकर शिक्षण संस्थानों तक फहराया गया तिरंगा

बिलरियागंज/आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलरियागंज क्षेत्र में विभिन्न सरकारी संस्थानों, नगरपालिका एवं शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण किया गया।

स्थानीय थाना बिलरियागंज परिसर में थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लिया।

वहीं नगरपालिका बिलरियागंज परिसर में अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला एवं चेयरमैन मीना पासवान के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में विजय यादव, जय प्रकाश सोनकर, अजीत कुमार, सोनू, सभासद प्रिंस कुमार वर्मा, राकेश कुमार विश्वकर्मा, रफीउल्लाह आजमी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसी क्रम में नूर पब्लिक स्कूल, हेगाईपुर बिलरियागंज तथा बी.एम. पब्लिक स्कूल, बिलरियागंज में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।

वहीं न्यू लोटस वैली स्कूल, बिलरियागंज में प्रबंधक संदीप चौरसिया ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी का संकल्प लिया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh