Latest News / ताज़ातरीन खबरें

व्यक्ति अपने सद्कर्मों से ही समाज में रहता है सदैव स्मरणीय - रमाशंकर राजभर

•समाजसेवी डीपी यादव की पुण्यतिथि पर हुआ गोष्ठी का आयोजन

 देवरिया। आज के परिवेश में अधिकांश लोग अपने स्वार्थ के लिए लगे हुए हैं लेकिन जो व्यक्ति निस्वार्थ समाज सेवा में लगा हुआ है वह हमेशा ही अपने सद्कर्मों के बदौलत स्मरणीय रहता है।उक्त बातें नगर के मुख्य मार्ग स्थित बिजली विभाग के समीप समाजसेवी डीपी यादव के नौवें पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि समाज का हर व्यक्ति सामाजिक कार्यों से जुड़े,तभी सामाजिक सद्भावना बनी रहेगी। पूर्व चेयरमैन उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि डीपी यादव का सम्पूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित था। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अगर आज समाज किसी को याद कर रहा है तो उसका सामाजिक जीवन अनुकरणीय रहा होगा। सपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रोफेसर एच डी भारती ने कहा कि मानव जीवन में परोपकार का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। गोष्ठी को श्यामदेव यादव,मझौली राज के पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र याद,धर्मेन्द्र विक्रम सिंह, देशराज यादव, गोपाल यादव, मुन्ना यादव, मार्कण्डेय मिश्र, दीनदयाल प्रसाद,जैनुल अख्तर, रंजना भारती,मालवीय प्रसाद निर्मल,राजीव यादव, दीपक यादव, रामऔतार यादव,अनिल श्रीवास्तव, मंजूर आलम, सभासद वीरेन्द्र यादव, भाजपा नेता आचार्य उमाकान्त मिश्र, मुरली मिश्र,बीरबल यादव आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh