Latest News / ताज़ातरीन खबरें

न्यायालय परिसर में हुआ ध्वजारोहण, सर्मपण व सत्यनिष्ठा तथा राष्ट्रहित में करे अपने दायित्वों का निर्वहन - जनपद न्यायाधीश धनेन्द्र प्रताप सिंह

 देवरिया ।  भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में धनेंद्र प्रताप सिंह, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा जनपद न्यायालय के सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी द्वारा राष्ट्रीयगान का पाठ किया गया। 

        जनपद न्यायाधीश के द्वारा न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्तागण एवं न्यायालय स्टाफ को राष्ट्र के प्रति सर्मपण के साथ सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सर्मपण व सत्यनिष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया। उन्होने कहा कि हमारा संविधान यह सुनिश्चित करने के लिए न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका की परिकल्पना करता है कि शासन की संस्थाएं परिभाषित संवैधानिक सीमाओं के भीतर कार्य करें। उन्होंने सभी सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमें इस 80 वें स्वतंत्रता दिवस पर एक ऐसी सामाजिक, आर्थिक पृष्ठभूमि बनाना हेतु संकल्पित होने चाहिये जो प्रत्येक स्त्री-पुरुष के लिए जीवन की परिपूर्णता और न्याय सुनिश्चित कर सके, कोई भी देश तब तक महान नहीं बन सकता जब तक उसके लोगों की सोच या कर्म संकीर्ण हो। उन्होने स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये सभी गणमान्य को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

       सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी0डी0 अर्चना द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर शांति, समृद्धि और राष्ट्रीय गौरव की प्रबल भावना की शुभकामनाएं दिया गया।

          इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन, पूर्व अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन व अधिवक्तागण कर्मचारीगण ,सुरक्षाकर्मी इत्यादि लोग उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh