Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अधिशासी अभियन्ता ईओ के साथ व्यापारियों की बैठक ,  टैम्पू स्टैंड बनाने और मछली मंडी शिफ्ट करने की बात

देवरिया के नगर पंचायत बैतालपुर में नगर के विकास और व्यापारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने मोर्चा संभाला। अधिशासी अधिकारी (ईओ) अमिताभ मणि त्रिपाठी के व्यापारियों ने नियमित सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था , टैम्पू स्टैंड, जाम की बात उठाई।

बैठक में मुख्य बाजार में रोज जाम की निजात पाने का मुद्दा भी उठा। व्यापारियों ने कहा कि अव्यवस्थित ढंग से खड़े होने वाले टेम्पो यातायात बाधित करते हैं। इसके समाधान के लिए नगर में एक व्यवस्थित टेम्पो स्टैंड विकसित करने की मांग की गई। व्यापारियों ने नगर में स्ट्रीट लाइट की मांगो को भी उठाया।उनका कहना था कि बेहतर स्वच्छता और पर्याप्त रोशनी से नागरिकों की सुविधा के साथ सुरक्षा भी बढ़ेगी

व्यापारियों के सुझाव और समस्याएं सुनने के बाद अधिशासी अधिकारी अमिताभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh