Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कृषि वैज्ञानिक ने दिया गया प्रशिक्षण

सुल्तानपुर।जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर के कटसारी, राईबीगो और कादीपुर खुर्द गांव में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पानी संस्थान अयोध्या एचडीएफसी बैंक के तत्वाधान में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया जहां कृषि वैज्ञानिक डॉ शशांक शेखर सिंह ने किसानों को तकनीकी खेती व जैविक खेती के प्रति जागरूक किया उन्होंने किसानों को औषधीय खेती के बारे में भी जानकारी दी उन्होंने कहा कि औषधीय खेती कर किसान ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इंटीग्रेटेड फार्मिंग करने के लिए किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर पानी संस्थान एचआरडीपी परियोजना टीम द्वारा सहयोग कर इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh