कोतवाली पुलिस ने त्योहार को देखते हुए नदवासराय में पैदल मार्च कर लोगों को किया जागरूक।
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाल रविन्द्रनाथ राय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने शान्ति व्यवस्था को लेकर नदवासराय बाजार के विभिन्न स्थानों में पैदल मार्च कर लोगों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से त्योहारों को मनाने की अपील किया। साथ ही बिना हेलमेट, तीन सवारी वालो को कड़ी चेतावानी दी।
कोतवाल रविन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में एसआई पुलिस के जवान कोतवाली नदवासराय बाजार के इंटर कालेज, मुख्य बाजार आदि में पैदल गस्त किया गया। तथा आगामी त्योहारों को लेकर लोगों के बीच पहुंच कर पैदल गस्त के दौरान उकनी समस्या सुनने के साथ गया त्योहार से संबंधित दिशा निर्देश से अवगत कराया गया । तथा उनकी समस्याओं को भी सुना। कोतवाल रविन्द्र नाथ राय ने लोगों से अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। उसको अपने माता पिता को बताए साथ ही उसको पुलिस प्रशासन को भी अवगत कराए। रास्ते पर इधर उधर वाहन न खड़ा करे,कोई भी संदिग्ध व्यक्ति,वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
























































Leave a comment